समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात युवती से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के दो युवकों के बीच एक युवती को लेकर पहले विवाद हुआ। दोनों के बीच शुरू हुई नोकझोंक कुछ ही देर में उग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…