Samastipur

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो से 371.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि गोहा से मुर्रहा जाने वाली सड़क पर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने रामाधार साह के चिमनी भट्ठा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बोलेरो (संख्या BR 09M 3137) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से पंजाब निर्मित विदेशी शराब की 47 कार्टन में रखी 1,392 बोतल, कुल 371.160 लीटर शराब बरामद हुई।

मौके से वाहन चालक एवं कथित शराब कारोबारी पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी सारब कोठी निवासी जगनंदन चौरसिया के पुत्र के रूप में हुई है। इस संबंध में हसनपुर थाना के एसआई बृज बिहारी नारायण सिंह के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शराब और बोलेरो को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सुनील कांत, एसआई बृज बिहारी नारायण सिंह सहित हसनपुर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

15 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

23 घंटे ago