Samastipur

जान बचाने के लिये की थी पुरजोर कोशिश, लेकिन बदमाशों ने प्रभात चौधरी को हथियार चलाने का मौका तक नहीं दिया; अत्याधुनिक पिस्टल से ताबड़तोड़ चलाते रहे गोली

समस्तीपुर : पोस्टमार्टम के दौरान मृतक प्रभात चौधरी के सीने से दो गोलियां और सिर से एक गोली निकाली गई है। जबकी उसके सिर में कई गोलियां मारी गयी है। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर ने बताया की सिर एकदम खोखला हो गया था। संभवतः एक दर्जन से अधिक गोली उसके सिर में मारी गयी थी, जो आरपार हो गयी। वहीं सीने में भी कई गोली के निशान मिले है। उसके सीने पर भी कई गोली मारी गयी थी। दूसरी ओर, मृतक सन्नी की पीठ से भी एक गोली निकली।

हालांकि, पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शव के हालत को देखकर लग रहा था की अत्याधुनिक ऑटोमेटिक पिस्टल से उसपर ताबड़तोड़ गोली बरसाई गयी है। बदमाश जब तक प्रभात चौधरी के मौत से संतुष्ट नहीं हो गये, तब तक मैगजीन बदल-बदलकर उसपर गोली बरसाते रहे। बताया गया है की मौत होने के बाद भी उसपर कई राउंड गोली दागी गयी, ताकी बचने का कोई गुंजाइश ना हो। पुलिस ने घटनास्थल से तीन लोडेड मैगजीन भी बरामद की है।

इधर प्रभात और उसके साथी की हत्या आपसी वर्चस्व या लेनदेन के विवाद में होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम भी प्रभात चौधरी के परिचित युवक के फोन करने पर वह नामापुर दरियापार अपने लोगों के पास पहुंचा था। लेकिन युवक प्रभात के साथ कई लोगों को देखकर उससे मुलाकात नहीं किया। जिसके बाद प्रभात अपने साथियों के साथ वापस लौट गया। उसके बाद मंगलवार की शाम उसी युवक के फोन पर प्रभात चार लोगों के साथ उससे मिलने पहुंच गया। जिसके बाद घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है।

बताया गया है कि उक्त युवक से पैसे के लेनदेन का विवाद प्रभात के साथ था। उसी पैसे को लाने पहुंचने पर घटना होने की आशंका है। वहीं इलाके में शराब धंधे से जुड़े लोगों के आपसी वर्चस्व को लेकर भी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि उक्त युवक से पहले से प्रभात का जुड़ाव था। जिसके कारण विश्वास में प्रभात वहां पहुंचा था। हालांकि क्षेत्र में चल रहे चर्चा के अनुसार उक्त युवक प्रभात से थौक मात्रा में शराब लेकर बेचता था, काफी रकम बाकी होने पर प्रभात ने जब शराब देने से मना कर दिया तो वह अन्य ग्रुप से शराब लेकर कारोबार करने लगा। इसकी भनक लगने पर प्रभात उससे उधारी वापस देने का दबाव बना रहा था। मंगलवार की रात क्षेत्र में शराब की खेप उतरने की चर्चा थी, और प्रभात भी अपने साथियों के साथ हथियार से लैस होकर क्षेत्र में ही घुम रहा था। हालांकि घटना का मूल कारण पैसे के लेन-देन को ही बताया जा रहा है।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग :

बताया गया है कि जब फायरिंग शुरू हुई तो कुख्यात प्रभात चौधरी के ग्रुप से भी फायरिंग होने लगी, लेकिन संख्या कम होने और अंधेरा होने के कारण प्रभात चौधरी का ग्रुप कमजोर हो गया, और विपक्षी गिरोह हावी हो गया। बदमाशों का उद्देश्य पहले से ही प्रभात चौधरी के हत्या की थी, इसलिये साजिश के तहत बुलाकर उसकी हत्या की गयी। प्रभात चौधरी को ठीक से हथियार चलाने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं उसके अन्य साथी घटनास्थल से जान बचाकर उसी स्काॅर्पियो से भाग गये। सन्नी भी गोली लगने के बावजूद किसी तरह स्काॅर्पियो में सवार हुआ, लेकिन दरभंगा में अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने ही सन्नी के मौत की सूचना समस्तीपुर पुलिस को दी।

कोर्ट परिसर में भी चला था गोली :

प्रभात चौधरी व उसके साथी प्रभात तिवारी पर वर्ष 26 अगस्त 2023 को कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान भी बदमाशों ने फायरिंग किया था। इस दौरान उसे पैर में गोली भी लगी थी, लेकिन वह बच गया था। मामले में तत्कालीन एसपी विनय तिवारी ने खुलासा भी किया था व कई लोग जेल गए थे। जिसमें पूर्व मुखिया रामबाबू राय, शूटर मो. ओवैस, हथियार कारोबारी अमन कुमार उर्फ कारगिल के अलावे झारखंड के रांची धुर्वा के रहने वाले सुपारी किलर छोटू कुमार उर्फ कैलाश मंडल और जगन्नाथपुर के कृष्णा राय उर्फ धोखा को जेल भेजा गया था। वहीं क्षेत्र में शराब कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं करने पर चकमेहसी के तत्कालीन थाना अध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुडू और कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार को निलंबित भी किया गया था।

बयान :

डबल मर्डर मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। मृतक प्रभात चौधरी कुख्यात अपराधी व अवैध शराब कारोबारी था। शराब के कारोबार में लेनदेन के विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने के एंगल पर भी जांच किया जा रहा है। क्षेत्र में कई गुट सक्रिय हैं, जो बागमती नदी के ढाब से शराब के कारोबार को संचालित करते है। एसटीएफ व जिला पुलिस ने कई बार रेड भी किया था। डबल मर्डर वाले घटनास्थल से हथियार, मैगजीन, जिंदा गोली, खोखा समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटनास्थल से बचकर निकले लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago