Samastipur

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सोमवार को थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी पंचायत स्थित दोनों आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा कर 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई. अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि चैता दक्षिणी पंचायत के लिलजी टोला निवासी फौदी राम के पुत्र पंकज कुमार राम और विनोद राय के पुत्र राकेश कुमार राय जानलेवा हमला मामले में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित हैं. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा किया गया है. उन्हें 30 दिनों के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

53 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

1 घंटा ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

4 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

5 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

6 घंटे ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

13 घंटे ago