Samastipur

समस्तीपुर सदर अनुमंडल सभा कक्ष में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभा कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अनुश्रवण समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के तहत दर्ज मामलों, लंबित प्रकरणों एवं पीड़ितों को दी जाने वाली राहत एवं पुनर्वास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ, सीओ, राजस्व पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं विकास मित्र उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रखंडवार एवं थाना स्तर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत दर्ज मामलों, प्राप्त आवेदनों तथा उन पर की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, पीड़ितों को नियमानुसार राहत एवं पुनर्वास संबंधी लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा सभी मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के विरुद्ध अत्याचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे, जिन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में सामाजिक समरसता, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बैठक का समापन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

2 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

4 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago