Samastipur

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का शुक्रवार को होटल कैलाश इन में भव्य समापन हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षाविद, अभाविप पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा तथा मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप की क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ममता कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा, डॉ. ममता कुमारी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता झा, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी और जिला छात्रा प्रमुख रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में अभाविप का यह शिविर सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है। छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह या साइबर अपराध जैसी घटनाओं के खिलाफ कानूनी अधिकारों का उपयोग करते हुए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर महिलाएं ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होती हैं।

मुख्य वक्ता डॉ. ममता कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि परिषद का मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित की जाती है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ सामाजिक नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान शिविर में शामिल छात्राओं ने व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संगठनात्मक कार्यशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों, कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सिलाई-कढ़ाई, मिथिला पेंटिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाने वाली 78 छात्राओं तथा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 28 छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशी देव ने किया।समारोह में विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी, प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा, जिला संयोजक केशव माधव सहित अभाविप के जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

12 घंटे ago