Samastipur

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

समस्तीपुर : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले समस्तीपुर के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए और 237 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं, उन्होंने 70 से ज्यादा छक्के लगाकर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी उनकी बल्लेबाजी की चर्चा करते नजर आए। अब आईपीएल के बाद वैभव का अगला मिशन श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज है, जहां वह इंडिया ए टीम का हिस्सा बनकर मैदान में उतरेंगे।

ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचे Vaibhav Sooryavanshi :

इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) श्रीलंका पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें युवा बल्लेबाज काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

नए हेयरस्टाइल में दिखा बदला हुआ अंदाज :

श्रीलंका पहुंचने के बाद वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के नए लुक ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। एयरपोर्ट पर वह बदले हुए हेयरस्टाइल में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आईपीएल के दौरान जिस लुक में फैंस उन्हें देख रहे थे, उसके मुकाबले अब उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। फैंस उनके नए हेयरकट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्रिकेट जगत में बढ़ता जा रहा वैभव का कद :

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब सिर्फ एक युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि एक बड़ा क्रिकेट ब्रांड बनते जा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर दिग्गज खिलाड़ी तक उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो चुके हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की जमकर तारीफ की थी। तेंदुलकर ने कहा कि वह वैभव को बड़े स्तर पर खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने वैभव की तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी शैली को भी सराहा।

ट्राई सीरीज में रहेगा वैभव पर फोकस :

श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। लगातार अच्छे प्रदर्शन की स्थिति में उनके लिए भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे और तेजी से खुल सकते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैभव यहां भी अपनी आईपीएल वाली फॉर्म बरकरार रखते हैं तो आने वाले महीनों में उन्हें भारत की टी20 टीम में मौका मिल सकता है।

ट्राई सीरीज का शेड्यूल :
  • 9 जून 2026 – इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
  • 11 जून 2026 – इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 13 जून 2026 – अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
  • 15 जून 2026 – इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
  • 17 जून 2026 – इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 19 जून 2026 – अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
  • 21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago