Samastipur

24 घंटे में अग्निपीड़ितों तक पहुंची राहत, समस्तीपुर के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने दिया 6 महीने का राशन

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 में आग लगने से प्रभावित परिवारों को समाजसेवी राजू सहनी ने राहत सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने घटना के 24 घंटे के भीतर अग्निपीड़ित परिवारों को छह माह के लिए राशन, अंगवस्त्र, बर्तन तथा नगद सहायता प्रदान की। जानकारी के अनुसार विगत 7 जून को भगवानपुर कमला गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना में शिवचंद्र सहनी, नागदेव सहनी, वीरो सहनी, सुखलाल सहनी और भुखल सहनी के घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।

समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल राहत अभियान चलाया गया। इसके तहत पीड़ित परिवारों को चावल, आटा, दाल, खाद्य तेल, एक क्विंटल आलू, प्याज, अंगवस्त्र, बर्तन समेत अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा प्रत्येक परिवार को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

अग्निपीड़ित परिवारों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने राजू सहनी के इस प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने महज 24 घंटे के भीतर राहत सामग्री की व्यवस्था कर पीड़ितों की मदद की। वहीं पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग लगने के बाद वे खुले में रहने को मजबूर हैं और अब तक उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। मौके पर सुखलाल सहनी, सीयाराम राय, सरोज शर्मा, विशुनी सहनी, जयराम सहनी, सकुंती देवी, बसंती देवी, अंजु देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

1 घंटा ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago