Samastipur

उजियारपुर में जमीन विवाद को लेकर चाय-नाश्ता दुकानदार की ह’त्या, सिर कूचकर मारने का आरोप

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर वार्ड संख्या-3 में रविवार की देर रात एक चाय-नाश्ता दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मदन साह के रूप में हुई है। सोमवार सुबह उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि मदन साह गांव में अकेले रहते थे और अपने घर के सामने ही चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे। उनका परिवार पटना में रहता है और समय-समय पर गांव आता-जाता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव देखा और घटना की सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी।

मृतक के भतीजे राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर छोटे चाचा सुनील शाह के पुत्र अमन और राजा ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि परिवार के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था और करीब दस दिन पहले ही मदन साह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने रात में सोए अवस्था में मदन साह पर हमला किया और सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के साले अमरजीत कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे गांव पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

3 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

4 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

5 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

17 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

17 घंटे ago