Samastipur

विज्ञान और गणित के कठिन सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया, समस्तीपुर में 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पुलिस सिपाही परीक्षा, 3210 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

समस्तीपुर : केंद्रीय चयन पर्षद के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद के लिए रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक पाली में हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलमुक्त कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा में कुल 6360 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 3150 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 3210 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराया गया और सुबह 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। 10 बजे इंट्री का रिपोर्टिंग टाइम रखा गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच (फ्रिस्किंग) की गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल लगातार सक्रिय रहे।प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। वहीं, पूरे आयोजन की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से परीक्षा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्न पत्र का स्तर अपेक्षा से काफी कठिन था। इसमें विज्ञान एवं गणित आधारित सवाल अधिक थे और जीएस पोर्शन से कम सवाल थे। आरएसबी इंटर विद्यालय में परीक्षा केंद्र से बाहर निकले भोजपुर के रहने वाले परीक्षार्थी राकेश कुमार ने बताया कि प्रश्न पूरी तरह 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित थे। उनके अनुसार गणित और विज्ञान के सवाल अपेक्षाकृत अधिक थे, जबकि सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से प्रश्नों की संख्या काफी कम रही। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तुलना में इस बार का प्रश्न पत्र कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था।

पूर्वी चंपारण की अभ्यर्थी तनीशा प्रिया ने कहा कि प्रश्न पत्र का स्तर गुणवत्तापूर्ण था और जिसने 12वीं तक की पढ़ाई गंभीरता से की है, उसके लिए परीक्षा अपेक्षाकृत बेहतर रही होगी। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली पुलिस भर्ती परीक्षा थी, लेकिन प्रश्नों की प्रकृति से स्पष्ट था कि चयन प्रक्रिया में विषयगत समझ को प्राथमिकता दी गई है। अंग्रेजी के प्रश्न ठीक-ठाक थे और सभी अंग्रेजी की दक्षता जानने वाले सवाल थे। वहीं अमृता कुमारी ने बताया की परीक्षा तो ठीक-ठाक गयी है लेकिन कुल मिलाकर प्रश्न पत्र पिछले परीक्षा की तुलना में काफी कठिन रहा।

जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार रही :

विधि महाविद्यालय 223, आरएसबी इंटर विद्यालय 226, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन 164, तिरहुत एकेडमी 318, मॉडल इंटर विद्यालय 273, गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय 222, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धुरलख 202, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शंभुपट्टी 222, उच्च माध्यमिक विद्यालय सारी 163, मध्य विद्यालय जितवारपुर 141, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर 278, उत्क्रमित उच्च विद्यालय वासुदेवपुर 195, प्रभावती रामदुलारी इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम 164, जगदेव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर 182 तथा श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर 237

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago