Samastipur

सुबह-सुबह रोसड़ा में कोचिंग जा रही 10वीं के छात्रा की ट्रक के ठोकर से मौ’त, दो सहेलियां जख्मी, लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के एसएच-55 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं की छात्रा निकिता कुमारी (16 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां नेहा और शांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब रहुआ निवासी तीनों छात्राएं सेंटर चौक स्थित दृष्टि कोचिंग सेंटर जा रही थीं। इसी दौरान सिंधिया चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार 22 चक्का बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण निकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे मुखिया बैजनाथ शर्मा और सरपंच हरिकांत झा सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे, दोषी चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

मृतका निकिता अपने माता-पिता की तीन बेटियों और दो बेटों में से एक थी। उसकी मौत के बाद मां ममता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

14 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago