Samastipur

समस्तीपुर : पूजा स्थल पर भोजपुरी गीत बंद कराने की कीमत जान देकर चुकायी, युवक की पीट-पीटकर व गला घोंटकर ह’त्या का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में ब्रह्म काली पूजन के दौरान भोजपुरी गीत बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि अश्लील भोजपुरी गीत बंद कर धार्मिक गीत बजाने की बात कहने पर 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गांव निवासी गोपाल पंडित के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार विजय राजस्थान की एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब एक माह पहले तीन साल बाद गांव लौटा था। गुरुवार रात गांव में सागर राय के पुत्र सन्नी कुमार की शादी थी। बारात से पहले डीजे के साथ ब्रह्म काली पूजन के लिए लोग काली मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के समीप ही विजय का घर है। मृतक के चचेरे भाई उमेश पंडित ने बताया कि पूजन के दौरान डीजे पर अश्लील भोजपुरी गीत बज रहे थे।

विजय ने लोगों से धार्मिक माहौल को देखते हुए पूजा से जुड़े भजन या धार्मिक गीत बजाने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सागर राय, सन्नी कुमार, पवन कुमार समेत अन्य लोगों ने विजय की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि जान बचाने के लिए विजय अपने घर की ओर भागा, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए घर में घुस गए और वहां भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका गला भी घोंट दिया गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बीच-बचाव किया। गंभीर रूप से घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस एहतियात के तौर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मारपीट के दौरान युवक की मौत हुई है। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का भी आरोप लगाया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago