Samastipur

गुप्त सूचना पर 3.492 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, नेपाल से समस्तीपुर लाकर करते थे गांजा की तस्करी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के वार्ड संख्या-4 में कुछ लोग अपने घरों में गांजा छिपाकर उसकी बिक्री और तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले किशोरी साह के घर की तलाशी ली, जहां से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पास ही उसके पुत्र चंद्रिका प्रसाद साह के घर में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से 2 किलो 442 ग्राम गांजा मिला। दोनों स्थानों से कुल 3 किलो 492 ग्राम गांजा जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद साह और उनके पुत्र किशोरी साह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे लंबे समय से नेपाल से गांजा लाकर समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में गांजा बरामद हुआ है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है।

युवाओं में गांजा की बढ़ रही लत :

युवाओं में ब्राउन शुगर के अलावे गांजा की भी लत लगातार बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक तस्करों का नेटवर्क फैला हुआ है। हर गली, हर मोहल्ले, हर गांव में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध है। कम उम्र के किशोरों व युवाओं को दवा दुकानों से भी नशे का इंजेक्शन बिना रोक-टोक के दिया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई भी इस बात का खुलासा करती है कि नशे का जाल बढ़ता जा रहा है। चाय दुकान से लेकर पान दुकानों तक गांजा के अलावे चिलम, गांजा भरने वाला सिगरेट व अन्य सामान आसानी से उपलब्ध हो जा रहे है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago