समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी हस्ताक्षर बनाने की शिकायतों के बाद विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। जांच में सत्यता पाए जाने के बाद पटोरी प्रखंड के एक ही स्कूल के प्रभारी एचएम समेत कुल तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बीईओ मनीष कुमार ने बताया कि पटोरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से संबंधित मिल रही शिकायतों की त्वरित जांच की जा रही है।
दोषी शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने बताया कि प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, चकसलेम में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच में पाया गया कि स्कूल के प्रभारी एचएम आशीष निरंजन, विशिष्ट शिक्षक विमल कुमार बनर्जी एवं विशिष्ट शिक्षिका श्रीमती स्वीकृति को बीईओ द्वारा समर्पित प्रतिवेदन, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा की अनुशंसा एवं डीईओ से प्राप्त सहमति के आधार पर डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने निलंबित कर दिया है।
प्रभारी एचएम आशीष निरंजन पर आरोप है कि उनके द्वारा स्कूल में फर्जी उपस्थिति दर्ज करायी गई है। उन पर विभाग को गुमराह करने, उच्चाधिकारियों से अभद्र व्यवहार करने के भी आरोपों की पुष्टि के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय, मोरवा निर्धारित किया गया है।
बीईओ ने बताया कि विशिष्ट शिक्षक विमल कुमार बनर्जी एवं श्रीमती स्वीकृति पर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, पठन-पाठन को प्रभावित करने, फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने, विभाग को गुमराह करने के आरोपों की जांच की गई तो उनमें सत्यता पाए जाने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में विमल कुमार बनर्जी का मुख्यालय बीईओ कार्यालय सरायरंजन तथा श्रीमती स्वीकृति का मुख्यालय बीईओ कार्यालय पटोरी निर्धारित किया गया है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…