Samastipur

दो साल बाद भी 41 कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले दारोगा पर सख्ती; DIG हुए नाराज, बोले- “प्रभार सौंपें या जेल जाएं दारोगा” 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में पुलिस विभाग अब उक्त दरोगा पर सख्त कार्रवाई के मूड में है। करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर दारोगा संजय कुमार मंडल के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उन्होंने अब तक लंबित कांडों का प्रभार नहीं सौंपा है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार मंडल के जिम्मे हत्या, लूट समेत अन्य जघन्य अपराधों से जुड़े कुल 41 कांड लंबित हैं। उनका तबादला पहले मुफस्सिल थाना से नगर थाना की 112 टीम में हुआ था और बाद में वे पूर्णिया में पदस्थापित हो गए।

इसके बावजूद उन्होंने संबंधित कांडों का प्रभार किसी अन्य अनुसंधानकर्ता को नहीं सौंपा, जिससे मामलों की जांच प्रभावित हो रही है। कई मामलों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अनुसंधान की प्रक्रिया भी बाधित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया है कि संजय कुमार मंडल से अविलंब सभी लंबित कांडों का प्रभार दिलाया जाए।

यदि वे प्रभार सौंपने में सहयोग नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। डीआईजी के निर्देश के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में इस मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है। बताया गया है कि डीआईजी के निर्देश पर दारोगा संजय कुमार मंडल को समस्तीपुर जिला तलब किया गया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दरोगा अगर जल्द कांडों का प्रभार नहीं देते हैं तो उनपर कारवाई हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

4 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago