समस्तीपुर : गर्मी की छुट्टियों को लेकर राज्य के विभिन्न रेल मार्गों पर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है लेकिन खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड के यात्रियों को अब भी बेहतर रेल सुविधा का इंतजार है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत आने वाले इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर राजधानी पटना आने-जाने के लिए आज तक कोई नियमित इंटरसिटी अथवा स्पेशल ट्रेन उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण रूसेराघाट, हसनपुर रोड, सलौना तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रतिदिन परेशानियो का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि इस रेलखंड से पटना के लिए सीधी और सुविधाजनक ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण उन्हें अतिरिक्त समय और खर्च वहन करना पड़ता है।
हालांकि, इस रूट से जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है लेकिन अधिक किराया होने के कारण यह ट्रेन आम एवं मध्यमवर्गीय यात्रियों की पहुंच से बाहर है। इसके बावजूद सलौना और हसनपुर स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री वंदे भारत से सफर कर रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में बेहतर रेल सेवाओं की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
रेल यात्री संघर्ष समिति के विकास वर्मा, राजेश अग्रवाल, संजय सलिल, रामचन्द्र सहनी, रंजय केशरी, जयदेव सान्याल, भगवान पोद्दार एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन से दानापुर से पूर्णिया कोर्ट तक वाया मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रूसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, मानसी, सहरसा, मधेपुरा और बनमनखी होते हुए नई ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
यात्रियों का सुझाव है कि प्रस्तावित ट्रेन दानापुर से रात करीब नौ बजे प्रस्थान कर सुबह पूर्णिया कोर्ट पहुंचे तथा वापसी में पूर्णिया कोर्ट से सुबह रवाना होकर दोपहर तक दानापुर पहुंचे। उनका कहना है कि इस ट्रेन के परिचालन से सलौना सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल सुविधा संबंधी मांग भी पूरी हो सकेगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…