समस्तीपुर : मद्यनिषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश का खुलासा होने के बाद बुधवार को शहर के गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक संदिग्ध सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची। सूचना थी कि एक परीक्षार्थी एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। जांच के दौरान संबंधित परीक्षार्थी से गहन पूछताछ की गई। एआई आधारित सत्यापन प्रक्रिया में उसकी तस्वीर, जन्मतिथि और पिता का नाम दूसरे अभ्यर्थी से मेल खाने पर पुलिस को संदेह हुआ।
इसके बाद काफी देर तक उसकी पहचान की पुष्टि की जाती रही। बाद में जांच में पता चला कि मामला फर्जीवाड़े का नहीं, बल्कि जुड़वां भाइयों का है। संबंधित परीक्षार्थी का जुड़वां भाई उसी दिन बेगूसराय में परीक्षा दे रहा था। दोनों भाइयों की तस्वीर और अन्य विवरण काफी हद तक समान होने के कारण एआई सिस्टम और जांच एजेंसियों को भ्रम हुआ।
सभी दस्तावेजों और तथ्यों का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने परीक्षार्थी को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया। उक्त परीक्षार्थी की पहचान कटिहार जिले के रहने वाले अनिरुद्ध मंडल के पुत्र विजय मंडल के रूप में की गयी। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर संदिग्ध सूचना की गंभीरता से जांच की गई। हालांकि उक्त मामले में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…