Samastipur

इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी मामले में दो गिरफ्तार, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मगरदही मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनपुर वार्ड-39 निवासी शत्रुघ्न राय के पुत्र राज रौशन तथा सुनील कुमार के पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते 17 जून को मगरदही मोहल्ले स्थित एक बिजली रिपेयरिंग दुकान में चोरी की घटना हुई थी।

चोरों ने दुकान से एक मोटर पंप और करीब 20 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली थी। मामले को लेकर दुकान संचालक कुंदन कुमार ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सामान बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago