Samastipur

बिथान में डिग्री कॉलेज में वर्ग संचालन की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू

समस्तीपुर/बिथान : बिथान मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में वर्ग संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हुए अनशन में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार निषाद, भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अरविंद महतो, पंचायत अध्यक्ष मनीष पंजियार, पूसहो सरपंच प्रतिनिधि राम उदय कुमार दिवाकर, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार, मनोज मुखिया, सुनील कुमार महतो तथा भाजपा नेता गुलजारी लाल दास सहित कई लोग शामिल हुए।

अनशनकारियों ने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना बिथान मुख्यालय में किए जाने का निर्णय होने के बावजूद यहां वर्ग संचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई पहल नहीं की जा रही है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बिथान मुख्यालय में वर्ग संचालन शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

दिनभर आंदोलन स्थल पर विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों, छात्रों, अभिभावकों, व्यवसायियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने अनशनकारियों को समर्थन देते हुए आंदोलन को जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि बिथान क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का सपना वर्षों से अधूरा है। वर्ग संचालन शुरू होने से स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आंदोलन में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों की भागीदारी से यह मुद्दा अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप कर बिथान मुख्यालय में वर्ग संचालन शुरू कराने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago