समस्तीपुर : नाबार्ड के नेशनल बैंक स्टाफ कॉलेज (NBSC) और बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (BIRD) कैंपस के निवासियों के लिए एक लखनऊ में शानदार समर कैंप गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कैंप के मुख्य आकर्षण के रूप में चार दिवसीय मिथिला आर्ट वर्कशॉप का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जिसमें परिसर की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नेशनल बैंक स्टाफ कॉलेज परिसर में 30 मई से 2 जून तक आयोजित इस विशेष कार्यशाला में लगभग 32 प्रतिभागियों ने कला की बारीकियों को सीखा।
प्रतिभागियों को पारंपरिक मधुबनी कला की गहराई से रूबरू कराने के लिए समस्तीपुर के मिथिला कलाकार और प्रेरक वक्ता कुंदन कुमार राय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने लोक कला के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, पारंपरिक पैटर्न्स और रंगों के संयोजन को बेहद सरल तरीके से सिखाया। कार्यशाला को सभी उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहा गया। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए क्लब द्वारा हर दिन पुरस्कार वितरित किए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…