Samastipur

समस्तीपुर : घर में सो रहे युवक की गोली मारकर ह’त्या, खिड़की से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा उत्तरी पंचायत स्थित मोरवा डीह वार्ड संख्या-11 में रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात उस समय हुई जब युवक अपने घर में सो रहा था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान प्रमोद झा के पुत्र मोनू उर्फ सुजीत झा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने घर की खिड़की से युवक पर फायरिंग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए. बताया जा रहा है कि युवक को कई गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आधिकारिक रूप से फायरिंग से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. इसके बाद परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवक को मृत पाया गया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.

घटना के संबंध में जानकारी देते सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय :

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago