समस्तीपुर : दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर किसनपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार देर रात चलती पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने तीन से चार यात्रियों के मोबाइल फोन छीन लिए और ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना ट्रेन संख्या 55520 पैसेंजर में हुई। मामले को लेकर पीड़ित यात्रियों ने समस्तीपुर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग वार्ड-14 निवासी सुमित कुमार ने दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया कि वह शुक्रवार की रात दरभंगा से अपना काम समाप्त कर 55520 पैसेंजर ट्रेन से समस्तीपुर लौट रहे थे।
ट्रेन के किसनपुर स्टेशन के पास पहुंचते ही पहले से डिब्बे में मौजूद चार से पांच युवकों ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने से पहले ही बदमाश दो अन्य यात्रियों के भी मोबाइल झपटकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज, यूपीआई भुगतान से जुड़ी जानकारी, फोटो और अन्य जरूरी फाइलें सुरक्षित थीं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। किसनपुर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…