Samastipur

विद्यापतिनगर में वाहन जांच के दौरान पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार, तीसरा फरार

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल, बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। जबकि एक युवक भाग निकला। बताया गया है की विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के बाहर विद्यापति स्मारक चौक से सुभानीपुर गांव जाने वाली सड़क पर वाहन जांच में कारवाई की गई है।

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन यादव, पिता रामश्लोक यादव एवं संजय यादव, पिता जगदीश यादव के रूप में हुई है। दोनों सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी की जा रही है। वहीं बरामद पिस्टल के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

14 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago