Samastipur

सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर DBKN कॉलेज नरहन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड स्थित डीबीकेएन काॅलेज नरहन में भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर तले सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। छात्रों की मांग है कि कॉलेज में गैर-प्रायोगिक (नॉन प्रैक्टिकल) सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू की जाए। धरना के दौरान छात्रों ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “एसएफआई जिंदाबाद”, “छात्र एकता जिंदाबाद”, “कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद” और “विश्वविद्यालय प्रशासन होश में आओ” जैसे नारे लगाए। धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता बीएड छात्र अभिनव कुमार ने की, जबकि संचालन प्रिंस कुमार ने किया। सभा को छात्र नेता केशव झा, पप्पू पासवान, राहुल कुमार, गोलू कुमार और आलोक कुमार समेत अन्य ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता केशव झा ने कहा कि कॉलेज में छात्रों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जबकि सुविधाओं के नाम पर ऊंची फीस वसूली जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय मनमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने भूख हड़ताल की थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने केवल हिंदी विषय में पीजी की स्वीकृति दी थी।

उस समय आश्वासन दिया गया था कि अगले सत्र से अन्य विषयों में भी पीजी की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन गैर-प्रायोगिक सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना में ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमन कुमारी, नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago