Samastipur

चोरी के आरोप में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, पुलिस ने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव में रविवार को चोरी के आरोप में एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ एक घर में चोरी करने घुसा था। ग्रामीणों की पकड़ में आने के बाद उसकी पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, दूधपुरा गांव निवासी ममता कुमारी के घर में तीन युवक कथित रूप से चोरी की नीयत से घुसे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं की नजर उन पर पड़ गई।

महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ को देख दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाने के एएसआई अशोक राम ने बताया कि चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पकड़े गए युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र निवासी सुरज मल्लिक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घर की मालिक ममता कुमारी की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago