Samastipur

समस्तीपुर जिले में बीते 3 दिनों में हुई 32 मिमी वर्षा, 10 तक हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मौसम का उलटफेर जारी है। सोमवार की रात तक हुई तेज हवा व मूसलाधार वर्षा से समूचे जिले में आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। कई प्रखंडों में आंधी के कारण पेड़ सड़कों पर गिर गया। इस कारण से आवागमन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। आंधी व बारिश के कारण लगभग सभी प्रखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई जगहों पर बिजली का पोल गिर जाने व तार टूट जाने के कारण पूरी रात लोगों को अंधेरों में गुजारना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 3 दिनों में 32.4 मिमी वर्षा हुई। जिसके कारण सड़क, गढ़ढ़ें व ग्रामीण गलियों में जलजमाव एवं कीचड़ से लोग परेशान रहे।

पूसा संवाददाता के अनुसार वर्षा व तेज हवा के कारण करीब 12 घंटे से अधिक समय तक विधुत व्यवस्था प्रभावित रही। रात भर लोग मच्छरो को झेलते रहे। हलांकि मौसम में हल्की ठंडक से लोग राहत महसूस कर रहे थे। मंगलवार की सुबह धूप की किरण से लोगों ने काफी राहत महसूस किया। हलांकि उसके बाद बादल व सूर्य के बीच दिन भर लुका-छिपी जारी रही। इस दौरान दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4 डिग्री कम बताया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 10 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक गरज के साथ हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा बहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 20 से 22 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 एवं दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री एवं न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।पहली बारिश में ही प्रखंड मुख्यालय का हाल बेहाल ताजपुर। ताजपुर में सोमवार की शाम तेज आंधी पानी के दौरान रिमझिम बारिश से ताजपुर प्रखंड अंचल परिसर में सड़क पर जलजमाव का नजारा उत्पन्न हो गया है। इससे कर्मियों व आम जनों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि प्रखंड परिसर के भीतर ही अंचल, मनरेगा, ई किसान भवन, राशन गोदाम, आरटीपीएस आदि कार्यालय अवस्थित है। परिसर में जलजमाव से सभी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो जाता है।

कर्मियों की मानें तो बीते कई वर्षों से पूरे बरसात के महीने भर परिसर में जलजमाव रहता है। परिसर की भूमि नीची होने एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश के पानी जमे रहने से कर्मियों को परेशानी झेलकर काम करना पड़ता है। परिसर की सड़क टूट फूटकर पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। उसमें जहां तहां बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। उसमें गंदा पानी भर जाने से आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

जलजमाव के कारण बरसात में लोग प्रखंड परिसर में आने से भी कतराने लगते हैं। इस कारण समय पर उनका काम भी नहीं हो पाता है। इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ रवि भूषण ने बताया कि समस्या से जिला को अवगत कराया गया है।आंधी व बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को हुआ फायदाकल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर सोमवार की शाम तेज हवा और गरज के साथ हुई बारिश के कारण जहां किसानों के खेतों में लगे सब्जी की फसल को फायदा पहुंचा है। वहीं तैयार मकई की फसल खेत में ही गिर गया है जिससे किसान मकई के फसल के उत्पादन में कमी होने की बात कह रहे हैं।

उधर, समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के मिर्जापुर पेट्रोल पंप के समीप एक आम का वृक्ष सड़क पर गिर गया इसके कारण करीब डेढ़ घंटा तक आवागमन बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन के सहयोग से सड़क पर गिरे वृक्ष को हटाकर आवागमन शुरू बहाल कराया गया। वहीं आंधी पानी बाद बरहे ता, जटमलपुर आदि जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिसके कारण लोगों को अंधेरे में ही रात बितानी पड़ी। बारिश के पानी का जल जमाव कल्याणपुर चौक, जटमलपुर, मधुरापुर टारा आदि जगहों पर होने के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

54 सेकंड ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

11 घंटे ago