समस्तीपुर : रेलवे ट्रैक से लेकर प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया तक अब हर हलचल कैमरों की नजर में होगी। समस्तीपुर मंडल ने सुरक्षा को नई धार देते हुए 16 प्रमुख स्टेशनों पर 564 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे तैनात कर दिए हैं। ये कैमरे 24 घंटे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे, जिससे रेल परिसरों में अपराध की गुंजाइश लगभग खत्म करने की तैयारी है। मंडल के जिन स्टेशनों को इस हाईटेक निगरानी से लैस किया गया है, उनमें चकिया में 33, मधुबनी 52, सकरी 38, बेतिया 38, हसनपुर 25, सीतामढ़ी 32, मुजफ्फरपुर 45, दरभंगा 48, जयनगर 32, मोतिहारी 26, बगहा 4, नरकटियागंज 48, नयानगर 7, सहरसा 57, समस्तीपुर 51 और रक्सौल में 28 कैमरे शामिल हैं।
हर स्टेशन पर कैमरों की यह तैनाती सुरक्षा की एक मजबूत दीवार खड़ी कर रही है, जहां संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।सिर्फ स्थायी कैमरे ही नहीं, बल्कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 10 सोलर आधारित पोर्टेबल कैमरे भी इस्तेमाल किए जाएंगे। ये कैमरे संवेदनशील जगहों पर जरूरत के मुताबिक लगाए जाएंगे और समय-समय पर उनकी लोकेशन बदली जाएगी।इस कदम से अपराधियों की हर चाल पर नजर रखना और भी आसान हो जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…