Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 25 को किया गिरफ्तार, 2 लाख 43 हजार जुर्माने की राशि वसूल

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने पिछले 24 घंटों में सघन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न थानाक्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 25 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान 2 लाख 43 हजार रुपये जुर्माने की राशि 111 वाहनों से वसूल की गयी है। इसके अलावे दो चार चक्का वाहन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में एक आरोपी, हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपी तथा शस्त्र अधिनियम के तहत एक आरोपी की गिरफ्तारी शामिल है। वहीं शराब माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान 3 हजार 824 लीटर विदेशी शराब जब्त कर शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने सात अजमानतीय वारंटों का निष्पादन कर फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

12 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

21 घंटे ago