Samastipur

समस्तीपुर में वरमाला के दौरान दूल्हे की जमकर कुटाई, पहली बीवी ने पति की शादी में काटा बवाल, बाराती भी…

तस्वीर : सांकेतिक

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल मच गया। बारात आने के बाद जब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहना रहा था, तभी दूल्हे की पहली पत्नी वहां पहुंच गई। उसने वरमाला रस्म के दौरान अपने पति की पिटाई शुरू कर दी। इससे शादी में हंगामा मच गया और दूल्हे की जालसाजी की पोल सबके सामने खुल गई। दूसरी शादी की बात समझ आते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी गुस्सा हो गए और उन्होंने बारातियों को खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को भी बंधक बना लिया। यह घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर धीर गांव की है। वाकया बुधवार की देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रदीप सहनी की बेटी अस्मिता की बुधवार रात को शादी थी। वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव से बारात आई थी। अस्मिता की शादी राजकुमार सहनी के बेटे पंकज कुमार से होनी थी।

नहीं चली दूल्हे की चालबाजी

बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को धोखे में रखकर रिश्ता किया था। लड़की वालों को दूल्हे की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। बुधवार रात को करीब 40 की संख्या में बाराती आए थे। किंतु दूल्हे की चालबाजी नहीं चली। ठीक वरमाला के समय उसकी पहली पत्नी वैशाली जिले के गोरौल थाना के हसनपुर गंगरी ग्राम निवासी विजय सहनी की बेटी नीलम देवी पहुंच गई। वह दो बच्चों की मां है। उसने वरमाला स्टेज पर खड़े अपने पति का कॉलर पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी।

दो बच्चों का पिता है दूल्हा

फिर वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और बारातियों पर टूट पड़े। पिटाई में दूल्हे पंकज कुमार का सिर फट गया। पहली पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले दोनों ने तमिलनाडु में शादी कर ली थी और बतौर पति-पत्नी वहां रहकर कपड़े की फैक्ट्री में काम करते थे। नीलम को आशंका हुई कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है तो उसने वैशाली जिले के तिसिऔता थाना में आवेदन दे दिया। उसे जब मालूम हुआ कि उसकी शादी हो रही है तब वह पता लगाकर लोदीपुर धीर गांव स्थित दुल्हन के घर पहुंच गई और वरमाला के समय शादी कर रहे अपने पति पर हमला कर दिया। पटोरी थाना पुलिस को नीलम देवी ने बताया कि वह तलाकशुदा थी और एक बच्चे की मां है। तमिलनाडु में उसने पंकज से शादी कर ली थी और दोनों वहीं रह रहे थे। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई तथा दोनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago