समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनहर नवादा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव निवासी मो. ओबेस के पुत्र मो. एजाज और मो. वसीर के पुत्र मो. जैश के रूप में हुई है। दोनों पर एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…