Samastipur

समस्तीपुर के इस चाय दुकान में चल रहा था ‘मादक पदार्थ’ का खेल, 101 कैप्सूलनुमा डिब्बियों में रखा ‘कोटा’ के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चाय दुकान की आड़ में चल रहे इस धंधे का पर्दाफाश करते हुए 101 कैप्सूलनुमा डिब्बियों में रखा मादक पदार्थ, दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चपड़ा डुमरी वार्ड संख्या-12 निवासी सुरेश राय, मोहनपुर वार्ड संख्या-2 निवासी विनोद राय तथा उसके पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई है। तीनों पर लंबे समय से ‘कोटा’ नामक मादक पदार्थ बेचने का आरोप है।

पटोरी डीएसपी बीके रवि ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जौनापुर चैनपुर स्थित एक चाय दुकान में नशे का कारोबार चल रहा है। सूचना के बाद मोहनपुर थाना पुलिस और मोहिउद्दीननगर प्रखंड विकास पदाधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई। सबसे पहले सुरेश राय की चाय दुकान पर कार्रवाई हुई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान सुरेश राय के पास से 21 कैप्सूलनुमा डिब्बियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से चाय दुकान की आड़ में मादक पदार्थ बेच रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पत्थर घाट स्थित विनोद राय की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान विनोद राय और उसका बेटा बबलू कुमार भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विनोद राय के पास से 72 कैप्सूलनुमा डिब्बियां, एक मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए। वहीं बबलू कुमार के पास से 8 डिब्बियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 40.4 ग्राम है। इस मामले में मोहनपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कारोबारियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में मोहनपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार, एसआई अनिल कुमार, पवन कुमार झा, सिपाही धीरज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

4 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago