Samastipur

समस्तीपुर में बेगूसराय की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, गांव की महिला साथ ले गई और होटल में 2 युवकों को सौंपा; बोली- जो करेगा करने दो, पैसा मिलेगा

समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्थित एक होटल में बेगूसराय की एक लड़की के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बछवाड़ा की रहने वाली एक महिला ने दांत दर्द के इलाज का बहाना बनाकर साथ ले गई लड़की को एक युवक के हवाले कर दिया। दलसिंहसराय स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में युवती के जबरदस्ती की कोशिश की गई। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे नोटों की गड्डियों का लालच दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आक्रोश का माहौल है। मामला सामने आते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस ने आरोपी महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है।

18 वर्षीय पीड़िता को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी पड़ोसन पिंकी देवी (36 वर्ष) के दिमाग में कितना घिनौना खेल चल रहा है। बीते 23 मई को पिंकी दर्द से कराहने का नाटक करते हुए लड़की के घर पहुंची। नानी से कहा कि दांत में तेज दर्द है, अकेले दलसिंहसराय डॉक्टर के यहां जाने में डर लग रहा है, अपनी नतिनी को साथ जाने दो। डॉक्टर को दिखाने के बहाने लड़की को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास गुमटी नंबर 31-32 के पास एक होटल में ले गई। वहां पहले से सन्नी चौधरी और सूरज कुमार जाल बिछाकर बैठा था।

कमरे में घुसते ही पिंकी ने उसे बहला-फुसलाकर कहा कि जितना पैसा लेना है ले लो। सन्नी और उसका दोस्त सूरज जो करना चाहते हैं, चुपचाप करने दो। लड़की जब तैयार नहीं हुई तो पिंकी देवी और सन्नी कुमार कमरे में उसे बंद कर बाहर निकल गए। कमरे के अंदर सूरज कुमार नाम के दरिंदे ने युवती को दबोच लिया। उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। पीड़िता अपनी आबरू बचाने के लिए करीब 10 से 12 मिनट तक कालकोठरी में तड़पती और चीखती रही। उसके काफी चीखने पर दोनों गेट खोलकर अंदर आए और धमकाने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने करीब 1 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। धमकी दी कि मुंह खोला तो समाज में थू-थू होगी। डरी-सहमी पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने रोते हुए अपनी नानी को इस पूरी कहानी सुनाई। आपबीती सुनकर जब नानी आरोपी पिंकी के घर पहुंची, तो पाप उजागर होने के डर से उसके पैरों में गिरकर माफी मांगने लगी। लेकिन पीड़िता की नानी ने कहा कि वह गांव में पंचायत बुलाएगी।

पंचायत की बात सुनते ही एक आरोपी सन्नी चौधरी मंगलवार को अपनी बाइक से पीड़िता के घर में कट्टा लहराते हुए घुस गया। घर में घुसकर आरोपी सन्नी चौधरी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए उसने धमकाया कि तुम लोग पुलिस के पास जाओगे या पंचायत बिठाओगी, तो याद रखना तुम पूरे खानदान को गोली मार दूंगा। मेरे ऊपर पहले से ही कई मर्डर और रंगदारी के केस चल रहे हैं, एक और हो जाएगा तो मेरा क्या उखड़ जाएगा। मैं यहां का डॉन हूं, जो चाहूंगा वही होगा।

गुंडागर्दी और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और आरोपी को घेर लिया। मामले की सूचना बछवाड़ा थाना को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद सन्नी चौधरी और महिला पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़िता की नानी के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पिंकी देवी का पति पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। आसपास के गांव की लड़कियों को तरह-तरह का बहाना बनाकर दलसिंहसराय और समस्तीपुर ले जाती है। जहां बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती गलत काम कराया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago