समस्तीपुर : समस्तीपुर और पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि युवा कलाकार मुस्कान का हिमाचल के मनाली में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल “वन स्टेट वन आर्टिस्ट (OSOA)” के लिए चयन किया गया। जहाँ मुस्कान ने राष्ट्रीय मंच पर बिहार की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कला का प्रतिनिधित्व किया। हिमाचल के मनाली के नशाला में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 9 दिवसीय कार्यक्रम से समस्तीपुर लौटने पर मुस्कान ने बताया कि देश के चर्चित युवा आर्टिस्ट प्रकाश गर्ग (OSOA) द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की लोक कला परंपराओं को युवाओं के माध्यम से नई पहचान देना और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक साझा राष्ट्रीय मंच पर लाना है। इसके लिए देशभर के विभिन्न राज्यों से 38 युवा लोक एवं पारंपरिक कलाकारों का चयन किया गया था। जिसमें बिहार से मिथिला पेंटिंग मे अकेले मुस्कान चयनित की गई थी।
मुस्कान ने मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली मिथिला कला को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय मंच पर बिहार की समृद्ध कला परंपरा को देशभर के कलाकारों और दर्शकों तक पहुँचाया। कार्यक्रम के दौरान मुस्कान ने विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के साथ मिलकर आर्टवर्क भी तैयार की तथा कला कार्यशालाओं, सांस्कृतिक संवाद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। मुस्कान का यह चयन और प्रतिनिधित्व समस्तीपुर एवं बिहार की लोक कला परंपरा के लिए गर्व का विषय है तथा यह दर्शाता है कि राज्य के युवा कलाकार आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…