समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित मृतक के चचेरे भाई गणेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में हत्या को पूर्व नियोजित बताया गया है।सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार गणेश राय घटना वाले दिन कमर में पिस्टल लेकर विवादित स्थल पर पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके हाथों पर बारूद के निशान मिले हैं, जिसके नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में गणेश राय और उसके पिता शंकर राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अनुसंधान में शंकर राय की भूमिका भी संदिग्ध और साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच सिर्फ एक हाथ जमीन पर बनी दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक पक्ष ने दीवार हटाने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन आरोपित पक्ष तैयार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह दीवार तोड़ने के दौरान विवाद बढ़ गया और विरोध करने पर गणेश राय ने कमर से पिस्टल निकालकर सूरज कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से एक दिन पहले मृतक पक्ष को धमकी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गणेश राय पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। वह शराब के अवैध कारोबार के मामले में गोपालगंज जेल भेजा गया था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…