Samastipur

जनगणना कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर DM का सख्त रुख, अधूरे कार्य को गलत तरीके से पूर्ण दिखाने पर कार्रवाई के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में चल रहे जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समीक्षा बैठक में पाया कि सिंधिया चार्ज के अंतर्गत राजस्व ग्राम वारी, HLB-111 में कार्यरत प्रगणक राम बिनोद कुमार द्वारा HLO ऐप पर अधूरे कार्य को गलत तरीके से पूर्ण दिखा दिया गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रगणक के साथ-साथ सुपरवाइजर एवं चार्ज अधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंधिया के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस सख्त रुख से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जिले में जनगणना कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता या ढिलाई को गंभीरता से लिया जा रहा है और जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

18 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago