समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक पर मंगलवार की शाम एक पुलिस जवान को दर्जनों महिला व पुरूष ने घेरकर जमकर बवाल किया। बताया गया है कि उक्त जवान को लोगों ने बंधक बना लिया। बाद में नगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बूझा कर उक्त जवान को लोगों की पकड़ से बाहर निकाला। बताया गया है कि मंगलवार की शाम नगर थाने की पुलिस चीनी मिल चौक पर थी। इसी दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने उसे रोका। जिसका युवक ने विरोध किया।
इस दौरान पुलिस जवान ने उक्त युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आसपास के लोग व उसके परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को घेरकर जमकर बवाल किया व थप्पड़ मारने वाले जवान को घेर लिया। हालांकि बवाल की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सदल-बल पहुंचकर लोगों को समझा-बूझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं होने पर उसी स्थल पर मामला खत्म करा दिया गया।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…