Samastipur

शहर के अटेरन चौक पर महिला से 38 हजार की छिनतई, टोटो से उतरते ही Cash से भरा झोला छीनकर बदमाश हुआ फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अटेरन चौक पर गुरुवार को बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया। झोले में 38 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बैंक पासबुक रखा हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीना देवी अपने पुत्र अर्जुन राय के साथ डीआरएम ऑफिस चौक स्थित सेंट्रल बैंक गई थीं। वहां उन्होंने अपने पेंशन खाते से आठ हजार रुपये तथा पुत्र के खाते से 30 हजार रुपये की निकासी की। कुल 38 हजार रुपये झोले में रखकर दोनों टोटो से घर लौट रहे थे।

बताया गया कि टोटो से उतरकर जैसे ही वे घर की ओर पैदल जा रहे थे, तभी सामने से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका झोला छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार झोले में नगदी के अलावा मोबाइल फोन और बैंक पासबुक भी था। घटना के बाद महिला अपने पुत्र के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago