ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकेतर कर्मचारी छह एवं सात मई को कलमबंद हड़ताल पर रहते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में सभी कर्मी अपने-अपने कॉलेज में उपस्थिति दर्ज कर कलमबंद हड़ताल करेंगे। आगे के आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जा रहा है, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि लनामिवि में कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकेतर कर्मचारियों का द्वितीय चरण में 17 अप्रैल को विवि मुख्यालय पर प्रस्तावित पोल खोल हल्ला बोल आंदोलन को तत्काल स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में 11 से 15 अप्रैल तक शिक्षकेतर कर्मियों ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया था।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…