समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान की स्थिति चरमरा गई है। लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के द्धारा पंचायत में चल रहे कूड़ा उठाने वाले डब्बा का हाल बेहाल बना है। छह महीनों से अधिक होने के बाद भी टूटे डब्बा के सहारे कूड़ा का उठाव किया जा रहा है। जिसके कारण कचरा एक जगह से उठाव होने के बाद रास्ते में ही गिरते जाता है।
वहीं कचरा उठाव वाहन की हालत भी जर्जर बनी है। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में कूड़ा उठाव में लगे ठेला कर्मी को दस महीने से मानदेय भी नहीं मिला है। जिसके कारण गांव को साफ़ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मी के सामने भुखमरी की समस्या बनी है। मुखिया रतन कुमार ने बताया कि डब्बा टूट गया होगा। उसे देख लेते हैं। ठेला चालकों के भुगतान के लिए चेक कटा है। हड़ताल के कारण उन लोगों का भुगतान नहीं हुआ है। जिसे जल्द करा दिया जाएगा।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…