Samastipur

पानी भरे गड्ढे में डूबा 18 महीने का मासूम, मौत के बाद परिवार में कोहराम

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत के लखनपुर गांव में गुरुवार को पानी भरे गढ़े मे डूबने से एक मासूम प्रियांस कुमार (18 माह) की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि आसपास के ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीननगर पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के लखनपुर निवासी संतोष कुमार महतो का पुत्र प्रियांस अन्य बालकों के साथ दरबाजे पर खेल रहा था।

काफी देर तक जब परिवार के लोगों ने उसे नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर उधर खोजने के पश्चात भी जब वह नहीं मिला तो आशंका जताते हुए घर के समीप बने गढ़े मे देखा तो बालक पानी में पड़ा था।

आनन फानन में लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया जयराम शर्मा, पूर्व मुखिया मो. निजाम, सुरेन्द्र कुमार राय, रणजीत कुमार मृतक के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।

Avinash Roy

Recent Posts

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

10 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

12 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

20 घंटे ago