Samastipur

समस्तीपुर में भीषण गर्मी को लेकर बड़ा आदेश, 11 बजे के बाद स्कूलों में पढ़ाई पर रोक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम सह जिला दण्डाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। इसे देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

डीएम ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं कोचिंग संचालकों को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। यह आदेश 19 मई 2026 से लागू होकर 23 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रति जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूल, कोचिंग संस्थानों के संचालकों समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि जिले में इन दिनों लगातार तापमान बढ़ने से आमजन परेशान हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago