Samastipur

समस्तीपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 32 ATM कार्ड भी बरामद

समस्तीपुर : मधुरापुर थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकासी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पांडेय वार्ड संख्या-07 निवासी सुधीर कुमार तथा मधुबन कांटी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 3 फरवरी को वाराणसी के राजा तालाब थाना क्षेत्र निवासी महिला अनिता देवी ने मधुरापुर थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 32 हजार रुपये की निकासी कर ली। मामले में मधुरापुर थाना कांड संख्या-11/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस लगातार एटीएम के आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में 11 मई को मधुरापुर घाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर सुधीर कुमार के पास से 17 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन एवं एक बाइक तथा विकास कुमार के पास से 15 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली सहित कई जिलों में एटीएम बदलकर लोगों के खाते से अवैध निकासी करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है तथा विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में मधुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुअनि प्रीति कुमारी, सअनि राजू कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago