Samastipur

नीतीश के खास ‘विजय चौधरी’ ने संभाली उप-मुख्यमंत्री पद की बागड़ोर, समस्तीपुर के सरायरंजन से लगातार चौथी बार बने हैं MLA

समस्तीपुर [पद्माकर सिंह लाला] : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार से विधायक और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी बुधवार को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA Government में बतौर “उप मुख्यमंत्री पद की बागड़ोर संभाल ली है । बिहार सरकार में विकास का पर्याय रहे निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले विजय कुमार चौधरी नीतीश कुमार की विभिन्न सरकारों में शिक्षा, वित्त और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं, जो उनके लंबे और स्थिर राजनीतिक करियर को दर्शाता है।

सरायरंजन विधान सभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत का पताका लहरा कर सातवीं बार विधायक बने विजय कुमार चौधरी को नवगठित सम्राट सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। अब तक नौ दफा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले चुके श्री चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के कैबिनेट मंत्री मंडल में अब तक जल संसाधन, वित्त व वाणिज्य, संसदीय कार्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन संपर्क, कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन, भवन निर्माण, प्रभारी गृह मंत्री सहित दर्जन भर आदि के रूप में मंत्री पद को सुशोभित किया है। सालों से वे जदयू के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में से एक हैं। वर्तमान कार्यकाल में भी वे कैबिनेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार के अंदर संसदीय कार्यों के समन्वय में अहम कड़ी माने जाते हैं।

बैंकर से उप मुख्यमंत्री तक का सफर:

निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मंत्री में शुमार विजय चौधरी 16वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। जहां उनकी कार्यशैली और सत्र संचालन की क्षमता विशेष रूप से चर्चा में रही। वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इनके नेतृत्व में हुए चुनाव में एनडीए को अभूतपूर्व सफलता मिली थी।

3 साल रहे बैंक अधिकारी, फिर बनाया राजनीति में कैरियर,सन 1982 में कांग्रेस से की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत :

विजय कुमार चौधरी का जन्म समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में 8 जनवरी 1957 को हुई थी। वह स्वतंत्रता सेनानी और दलसिंहसराय से कांग्रेस के पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी के पुत्र हैं। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और पढ़ाई पूरी होने के बाद 1979 में भारतीय स्टेट बैंक (त्रिवेंद्रम) में बैंक पीओ बने। लेकिन तीन साल बाद उन्होंने स्थायी नौकरी छोड़कर राजनीति को अपना करियर बना लिया। पिता की असामयिक निधन के बाद वर्ष 1982 के उप चुनाव में वे पहली बार कांग्रेस के टिकट से विधायक बने। लगातार तीन बार विधायक रहे और इस दौरान बीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस विधायक दल के उपमुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया था।

वर्ष 2005 में उन्होंने जदयू का दामन थामा और जल्द ही नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में शुमार हो गए। दल और सरकार दोनों जगह उनकी संगठनात्मक और प्रशासनिक भूमिका बढ़ती गई। विजय कुमार चौधरी ने बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है, जिनमें वित्त, शिक्षा, जल संसाधन, संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, सूचना व जन – संपर्क और कृषि-पशुपालन जैसे कई विभाग शामिल हैं।

सालों से वे जदयू के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में से एक :

विजय कुमार चौधरी वर्तमान कार्यकाल में भी कैबिनेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार के अंदर संसदीय कार्यों के समन्वय में अहम कड़ी माने जाते हैं। अपनी मिलनसारिता व मृदुभाषी होने के कारण क्षेत्र, जिला सहित राज्य भर में कार्यकर्ताओं की अच्छी टीम बनाने में माहिर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विजय सिन्हा ने विभूतिपुर समेत 41 सीओ को कर दिया सस्पेंड, 9 मार्च से हड़ताल कर रहे अफसरों पर ऐक्शन

बुधवार को बिहार में नई सरकार बनने जा रही है. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SDO कार्यालय से बाइक चोरी मामले में आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार, शराब डिलीवरी के दौरान पहले ही मिल चुकी थी बाइक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ कार्यालय परिसर से चोरी हुई बाइक मामले में नगर थाने की…

5 घंटे ago

पटना में आलीशान बंगला, छपरा से बंगाल तक करोड़ों की प्रॉपर्टी; काली कमाई में DSP से कम नहीं यह थानेदार

बिहार में काली कमाई से धन कुबेर बन बैठे भ्रष्ट अफसर और कर्मचारियों को लेकर…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी को भाजपा में कौन लाया था? 8 साल में ही कैसे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए, पूरी कहानी

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी की…

6 घंटे ago

किस पेशे से जुड़ी हैं सम्राट चौधरी की पत्नी, और कौन-कौन से सदस्य हैं परिवार में, यहां क्लिक कर पढ़े…

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को मुख्यमंत्री बनाया…

7 घंटे ago

मालती गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत मालती गांव में भीमराव आंबेडकर जयंती के…

14 घंटे ago