समस्तीपुर : यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने दो विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से बिहार के कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों को राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। सहरसा-कुमेदपुर स्पेशल ट्रेन 05502/05501 का परिचालन 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन मानसी, नौगछिया और कटिहार होते हुए चलेगी। सुबह 7:30 बजे सहरसा से खुलकर दोपहर 1:45 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में दोपहर 3 बजे खुलकर रात 10:15 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे।
वहीं रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 05504 रक्सौल से 22 और 26 अप्रैल को चलेगी, जबकि 05503 हावड़ा से 23 और 27 अप्रैल को रवाना होगी। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल और बर्धमान स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…