Samastipur

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय छात्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी का माहौल लौट आया और सभी राहत की सांस ली। बताया गया है कि विशनपुर वार्ड संख्या-09 निवासी राजीव कुमार ठाकुर का पुत्र हरिओम कुमार (12) बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए राजकीय मध्य विद्यालय, विशनपुर गया था।

स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए और अपने स्तर से उसकी काफी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और बच्चे की तलाश तेज कर दी। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयास के बाद आखिरकार बच्चे को मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं दो व्यक्तियों को भी बच्चे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति बच्चे का रिश्तेदार ही है। वह परिजनों को अलग-अलग नंबर से फोन कर बच्चे को मार देने की धमकी भी दे रहा था। इधर, बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। वहीं पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। मेडिकल जांच कराकर बच्चे को परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

11 घंटे ago