Samastipur

ताजपुर में हुए लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही पंचायत में बीते 2 अप्रैल की देर रात हुए लोको पायलट हत्याकांड मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। पुलिस तीन और युवकों को हिरासत में लेकर मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है। बता दें कि अब तक करीब आधा दर्जन लोगों की पुलिस कस्टडी में पूछताछ हो चुकी है। इसमें से एक युवक मनीष कापर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चौंकाने वाले मामले सामने आएंगे और पूरे मामले का उद्वेदन होगा। हालांकि अब तक हत्या के मामले का पर्दाफाश होना बाकी है। मनीष कापर को भी गिरफ्तार कर पुलिस गुपचुप तरीके से जेल भेज दी थी।

बताया जाता है कि बीती रात्रि लोको पायलट हत्याकांड मामले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें मनजीत सहनी भी शामिल बताया जाता है, जिसके जमीन के विवाद के कारण घटना घटित होने की बात बताई जा रही है। इससे पहले पुलिस ने मनजीत के भाई भोला कापर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस सब के बीच मामला पूरी तरह पेचीदा होता नजर आ रहा है, क्योंकि लोगों का कहना है कि नामजद लोगों की संलिप्तता नहीं पाए जाने की संभावना के बीच पुलिस अब वैसे लोगों से पूछताछ कर रही है जिससे कि घटना का राज उगलवाया जा सके। पुलिस के द्वारा लगातार नामजद लोगों के अलावे घटना के संभावित युवकों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो इस मामले में भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। क्योंकि जिस लोगों को नामजद किया गया था उसकी संलिप्तता को ग्रामीण भी सिरे से खारिज कर रहे हैं।

इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसाने की जानकारी पुलिस को भी दी गई है, इसलिये पुलिस भी हर बिंदुओं पर अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब पुलिस जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने वाली है क्योंकि हत्या की वजह का खुलासा होना भले ही बाकी है लेकिन अंदरखाने की बात पुलिस की संज्ञान में आ चुकी है। कई ग्रामीणों के द्वारा घटना की संभावित कारणों की जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके आलोक में पुलिस अब हर बिंदुओं पर छानबीन कर घटना की तह में पहुंच रही है।

बताते चले की 2 अप्रैल की देर रात्रि गुनाई बसही पंचायत के लोको पायलट राजेंद्र कापर के पुत्र प्रमोद कापर की समस्तीपुर से ड्यूटी खत्म कर के लौटने के क्रम में दर्जिनिया पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के तमाम आला अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले का तुरंत उद्भेदन करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक पीड़ित परिजन को न्याय का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का उद्वेदन होगा। फिलहाल यह मामला पेचीदा बना हुआ है, क्योंकि हत्यारों के गिरेबान तक पुलिस की लंबी हाथ नहीं पहुंच सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 घंटा ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago