समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव में बीते 6 अप्रैल को तीन सगे भाइयों की डूबकर हुई मौत जैसे दर्दनाक हादसे के 13 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता नहीं मिलने से आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
ज्ञात हो कि बोरज गांव निवासी सुदर्शन कुमार झा के तीन पुत्र आदित्य कुमार, हर्षित कुमार एवं कार्तिक कुमार की करेह नदी के बरियाही घाट पर छह अप्रैल को स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ जाने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा राशि नहीं मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…