Samastipur

शादी के सीजन में गैस की किल्लत न हो, इसको लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना था। बैठक के दौरान एसडीओ ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि गैस आपूर्ति नियमित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के मौसम में मांग बढ़ना स्वाभाविक है, इसलिए एजेंसियां अतिरिक्त स्टॉक रखें और उपभोक्ताओं तक समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करें।

एसडीओ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गैस वितरण में किसी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था को लेकर भी बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओ ने कहा कि वितरण के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, और प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सतर्क है। बैठक के दौरान सभी गैस एजेंसी संचालकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी निर्देशों का पालन करेंगे और उपभोक्ताओं को बेहतर व सुगम सेवा उपलब्ध कराएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

26 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago