समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के नारायणपुर खैरी गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दूल्हे के चचेरे भाई 19 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हथियार से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान निकली गोली सोनू कुमार की जांघ में जा लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसके हथियार से चली और फायरिंग किस परिस्थिति में की गई। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां कुछ देर के लिए मातम में बदल गईं। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…