समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात सहित नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक केनरा बैंक के मैनेजर विमल झा मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं। उनके पिता पवन झा ने बताया कि वे 17 अप्रैल को अपने पुत्र के पास मुजफ्फरपुर गए थे, जिसके कारण घर बंद था। गुरुवार को जब वे वापस समस्तीपुर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।
घर के अंदर प्रवेश करने पर ऊपरी मंजिल स्थित दोनों बेटों के बेडरूम के ताले भी टूटे मिले। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे दोनों बहुओं के करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। इसके अलावा घर में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। घटना देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिवार के लोग 17 अप्रैल से घर बंद कर बाहर गए हुए थे। लौटने पर चोरी की जानकारी मिली है। पीड़ित पवन कुमार झा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…